Mission Bank PO/Clerk 2017 | Reasoning Ability | Quiz 1
हेल्लो दोस्तों examdot की नयी पोस्ट में आपका स्वागत है कल हमने Quantitative Aptitude की क्विज स्टार्ट की थी आज से हम Reasoning Ability की क्विज स्टार्ट कर रहे है | चलिए आज के क्विज स्टार्ट करते है
नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
यदि एक विशेष कूट भाषा में :
‘right solution refer grade’ को ‘L#5 V#O S$2 W#2’ लिखा जाता है।
‘face read clumsy defer’ को ‘H$22 V#14 X#1 Z#14’ लिखा जाता है।
‘solve clam find rover’ को ‘M$2 O$10 E#14 V#0’ लिखा जाता है।
‘shirt night follow rhyme’ को ‘N$13 S$6 L#17 I$1’ लिखा जाता है।
Ques1. निम्न में से कौनसा कोड ‘clumsy’ शब्द को प्रदर्शित करता है?
A V#14
B X#1
C H$22
D Z#14
E कह नहीं सकते
Ques2.कोड ‘L#5’ निम्न में से कौनसा शब्द प्रदर्शित करता है?
A refer
B solution
C grade
D right
E निर्धारित नहीं कर सकते।
Ques3. दी गई कूट भाषा के अनुसार ‘read and follow’ के लिए निम्न में से कौनसा कोड सही होगा?
A M$3 Z#14 L#17
B V#14 Z$3 N$13
C I$1 V#14 N$3
D L#17 M$17 H$22
E X#1 L#17 M$3
Ques4. दी गई कूट भाषा के अनुसार ‘recycle’ शब्द के लिए कौनसा कोड होगा?
A M#13
B M$13
C O$13
D O#13
E I#3
Ques5.दी गई कूट भाषा के अनुसार कोड ‘K#17’ क्या प्रदर्शित करता है?
A accept
B expect
C concept
D rhythm
E इनमें से कोई नहीं
नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िये तथा दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
एक समूह में आठ लड़कियां हैं, जिनके नाम – अनु, रूचि, चारू, सोनिया, शालू, योगिता, तान्या तथा प्रिया हैं। सभी एक वर्गाकार मेज के चारों ओर समान दूरी पर इस प्रकार बैठी हैं कि चार वर्गाकार मेज के चार कोनों पर बैठी हैं तथा चार वर्गाकार मेज के प्रत्येक बाहरी पक्ष के बीच में बैठी हैं। जो मेज के चारों कोनों पर बैठी है उनका मुख बाहर की ओर तथा जो मेज के प्रत्येक बाहरी पक्ष के बीच में बैठी है उनका मुख केन्द्र की ओर है। प्रत्येक लड़की विभिन्न प्रकार के नोवल पढ़ती है, जैसे – गीतांजली, मालिनी, द गाइड, द डार्क रूम, चंद्रालिका, लिपिका, चित्रा तथा देवदास। चारू, जो देवदास पढ़ती हे, के दायीं ओर तीसरी है। जो देवदास पसंद करती है वह केन्द्र कि ओर मुख करके बैठी है। चारू तथा प्रिया के बीच केवल दो लड़कियां बैठती हैं। जो लड़की गीतांजली पढ़ती है, वह प्रिया के तुरंत बायीं ओर बैठती है। वह जो चंद्रालिका पढ़ती है, तान्या के बायीं ओर दूसरी है। तान्या न तो प्रिया की निकटतम पड़ौसी है और न ही चारू की। तान्या देवदास पसंद नहीं करती। अनु तथा जो चंद्रालिका पढ़ती है, के मध्य केवल एक लड़की बैठती है। जो लड़की लिपिका पढ़ती है, के तुरंत दायीं ओर सोनिया बैठती है। तान्या लिपिका नहीं पढ़ती है। शालू, चित्रा पढ़ती है। शालू, अनु की नजदीकी पड़ौसी है। वह जिसे द डार्क रूम नोवल पसंद है, योगिता की नजदीकी पड़ौसी है।
Ques6.निम्न में से किसे गीतांजली पसंद है ?
A रूचि
B तान्या
C वह जो योगिता के दायें दूसरे स्थान पर बैठती है
D अनु
E इनमें से कोई नहीं
Ques7. रूचि कौनसा नोवल पढ़ती है ?
A गीतांजली
B देवदास
C द गाइड
D द डार्क रूम
E इनमें से कोई नहीं
Ques8. निम्न में से कौनसा संयोजन सही है?
A प्रिया – द डार्क रूम
B योगिता – देवदास
C तान्या – चंद्रालिका
D अनु – द गाइड
E सभी सही हैं।
Ques9. निम्न में से जो लिपिका पढ़ती है, के विपरीत कौन बैठती है ?
A तान्या
B रूचि
C शालू
D वह जो चंद्रालिका पढ़ती है।
E इनमें से कोई नहीं
Ques10. निम्न में से कौनसा समूह केन्द्र की ओर मुख किये हुए लड़कियों को प्रदर्शित करता है ?
A शालू, अनु, तान्या
B प्रिया, रूचि, शालू
C योगिता, सोनिया, चारू
D चारू, तान्या, अनु
E इनमें से कोई नहीं
Answer Key:
- C
- B
- A
- D
- C
- D
- C
- B
- C
- B