ALPHABET TEST CHAPTER-1

0 387

किसी भी विषय का अध्ययन प्रारम्भ करने से पहले विषय से सम्बन्धित मूलभूत जानकारियों का होना आवश्यक है। ताकि विषय को पढना आसान हो सके। पहला अध्याय इसी को ध्यान में रखकर वर्णमाला के रूप मे प्रस्तुत किया जा रहा है।

सामान्यत: हम सभी अंग्रेजी वर्णमाला से परिचित है परन्तु यह पर्याप्त नहीं है। हमें सम्पुर्ण अंग्रेजी वर्णमाला को याद(वर्णो के अंक तथा उनके विपरीत वर्ण) करना होगा। हमें वर्णों की स्थिती व दिशा सम्बन्धी जानकारी होना आवश्यक है। जिससे हमें अंग्रेजी वर्णमाला के किसी भी प्रकार के प्रश्न को हम आसानी से हल कर सकें।

अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक वर्ण को कैसे याद करें ?

अंग्रेजी वर्णमाला में सिर्फ 26 अक्षर होते है परन्तु इन्हें याद करना बेहत कठिन है क्योंकी यह बालपन में हमें किसी और तरिके से सिखाई गई होती है।

वर्णमाला याद करने के निम्न तरीके प्रस्तुत है:-

  1. हमें A से लेकर D तक के क्रम यानि 1,2,3,4 तो ऐसे ही याद हो जाता है तथा W से लेकर Z का क्रम यानि 23,24,25,26 को भी याद करना आसान है।
  2. अंग्रेजी वर्णमाला में वर्णों को याद रखने के लिये एक शब्द का निर्माण हुआ जिसके अन्तर्गत 5 वर्णों का क्रम याद हो जाता है। वह शब्द “E J O T Y ” है = इनके क्रम मे 5 का अन्तर है। [highlight style=”platinum”] E=5,  J=10,  O=15,  T=20,  Y=25, [/highlight]
  3. F के लिये Keyboard का F6 बटन याद रखे।
  4. G के लिये उसकी आकृति जैसे:-  = लाल गोले जो आकृति है वह 7 जैसा प्रतीत होता है।
  5. H के लिये उसकी आकृति जैसे उसकी आकृति डिजीटल घडी के 8 जैसी होती है।
  6. I के लिये अंग्रेजी शब्द “I KNOW” जैसे:- I = I KNOW  = I9
  7. K के लिये IPL कि टीम = Kings 11 Punjab = K11
  8. L के लिये उसकी ध्वनि L12 बोल कर देखे एक सी ध्वनि प्रतीत होती है।
  9. M को याद रखने के  लिये “मेरा-13” आयेगा ।
  10. N  को याद रखने के  लिये “नम्बर:14” आयेगा ।
  11. P  को याद रखने के  लिये “pepsi” जिसका रेट =16 है।
  12. Q  को याद रखने के  लिये “रानी” कि उम्र =17 है।
  13. R  को याद रखने के  लिये “राजा” कि उम्र =18 है।
  14. S  को याद रखने के  लिये “सेनापति” कि उम्र =19 है|
  15. T  को याद रखने के  लिये “IPL T20 GAME” है।
  16. U,V साथ याद करें, UV युवा जो 21,22 साल का होता है (U=21,  V=22)।
Note: अंग्रेजी वर्णमाला को याद करने के लिये जो विधि अपनाई गई है। उसे दैनिक जीवन में उपयोग कर सीखा जा सकता है। इन्हें याद करने के लिये दैनिक जीवन से सम्बन्धित वस्तुओं या सम्बन्धों का नाम देकर याद किया जाता है।

अंग्रेजी वर्णमाला में वर्णों के विपरित वर्ण याद करना ?

A1  –  Z26  –  आजाद(Aazad)

B2  –  Y25  – बोय (Boy)

C3  –  X24  –  कक्ष (Cax)

D4  –  W23  –  दुधवाला (Dhoodhwala)

E5  –  V22  –  इवनिंग (Evening)

F6  –  U21  –  फन (Fun)

G7  –  T20  –  जी. टी.रोड (G.T.Road)

H8  –  S19  – हनी सिंह(Honey Singh)

I9  –  R18  –  इन्डियन रेलवे(Indian Railway)

J10  –  Q17  –  जयपुर क्वीन (Jaipur Queen)

K11  –  P16   –  काला पानी (Kala Pani)

L12  –  O15  –  लव या लोड (Love or Load )

M13  –  N14  –  मैन या मन (Main or Man)

Note:- इन सभी वर्णों को इस तरह इसलिये लिखा गया है। क्योंकि जब हमें वर्णमाला के विपरित वर्णो को याद करना होता है तो कुछ इसी तरह लिखकर याद कर सकते है इस तरह से हमें “वर्णमाला परिक्षण” तो आयेगा ही साथ ही में “कुटनिति(Coding & Decoding)” के प्रश्न व अध्याय को समझने में सरलता होगी। 

अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षरों की स्थिती:-

अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम: अक्षर A से Z की ओर अक्षर के बढ़ते क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम कहते हैं।

जैसे- A → B → C → D → …Z.

वर्णमाला का विपरीत क्रम: अक्षर Z से A की ओर अक्षर के घटते क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला का विपरीत क्रम कहते हैं।

जैसे- Z → Y → X → W → …A.

अंग्रेज़ी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश: अक्षर A से अक्षर M तक अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश कहते हैं।

अंग्रेज़ी वर्णमाला का द्वितीय अर्धांश: अक्षर N से Z तक अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला का द्वितीय अर्धांश कहते हैं।

 

प्रत्येक अर्धांश में कुल 13 अक्षर होते हैं।

Note: अंग्रेज़ी वर्णमाला में किसी भी अक्षर से बाईं ओर चलने पर अक्षर का मान घटता है तथा किसी भी अक्षर के दाईं ओर चलने पर अक्षर का मान बढ़ता है, जबकि इसके ठीक विपरीत ‘अंग्रेज़ी वर्णमाला के विपरीत क्रम’ में किसी भी अक्षर के बाईं ओर चलने पर अक्षर का मान बढ़ता है तथा किसी भी अक्षर के दाईं ओर चलने पर अक्षर का मान घटता है। यहाँ अक्षर के मान का तात्पर्य ‘वर्णमाला क्रमांक’ से है।

पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक दृष्टि

1. वर्णमाला के क्रम पर आधारित प्रश्न

उदाहरण 1. निम्नलिखित अंग्रेज़ी वर्णमाला में बाएँ से 12वें अक्षर के दाईं ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा?

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

हल:

 

यहाँ हम देख रहे हैं कि अंग्रेज़ी वर्णमाला में 12वाँ अक्षर ‘L’ है, तथा अक्षर ‘L’ के दाईं ओर 8 बढ़ने पर (L + 8 = 20 ⇒ T) हमें अक्षर ‘T’ प्राप्त होता है।

उदाहरण 2. यदि शब्द BOXES में दो अक्षर ऐसे हैं जिनके बीच यहाँ उतने ही अक्षर हैं, जितने कि अंग्रेज़ी वर्णमाला में इनके बीच होते हैं। बताएँ कि उन दो अक्षरों में से कौन-सा अक्षर अंग्रेज़ी वर्णमाला में पहले आता है?

  1. B
  2. E
  3. S
  4. O

हल (1): यहाँ, ‘B’ और ‘E’ दोनों का वर्णमाला क्रमांक क्रमशः ‘2’ और ‘5’ है।

 

उपर्युक्त शब्द में BE ‘एक’ ऐसे अक्षर-युग्म हैं जिनके बीच यहाँ उतने ही अक्षर मौजूद हैं जितने कि अंग्रेज़ी वर्णमाला में इनके बीच होते हैं। इन दोनों अक्षरों ‘B’ और ‘E’ में अंग्रेज़ी वर्णमाला में पहले ‘B’ आता है।

अतः अभीष्ट अक्षर ⇒ B

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More